फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोगी कल्याण निधि की रकम से अस्पतालों को बनाएं बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। पं. दीनदयाल धाम महोत्सव मेले में आयोजित संगोष्ठी के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आगरा मंडल के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ) को प्रतिदिन 2 अस्पतालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। रोगी कल्याण निधि का पैसा इस्तेमाल न होने पर नाराजगी जताई। कहा, सभी अफसर रोगी कल्याण निधि की समीक्षा समय से करें। पूरी रकम खर्च करने के निर्देश दिए और अस्पताल को प्राइवेट अस्पताल से बेहतर बनाने के लिए उचित कदम उठाने को भी कहा।

बैठक में डिप्टी सीएम डिलीवरी वाले बच्चों को टीकाकरण के बाद ही डिस्चार्ज करने को कहा। अस्पतालों में संशाधन बढ़ाने के साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान की सीख दी।
विज्ञापन

एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम और रखरखाव की मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिया। एंबुलेंस एजेंसी के बिलिंग की निगरानी, झोलाछाप पर लगाम लगाने के लिए उचित कदम उठाने और एंबुलेंस काम में नहीं है उनको अस्पताल परिसरों से तुरंत हटाने के निर्देश भी दिए। कहा, सीएचसी व पीएचसी पर हर समय डॉक्टर उपलब्ध रहना चाहिए।



टेस्ट में पास हुई मथुरा की एंबुलेंस
डिप्टी सीएम आगरा मंडल की समीक्षा बैठक के दौरान एंबुलेंस को फोन लगवाकर मथुरा में एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम की हकीकत जांची। टेस्ट में मथुरा की एंबुलेंस सेवा पास रही। कॉल के बाद निश्चित समय में मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें