फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में स्नान और दान की मचेगी होड़

Sat, 14 Jan 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मकर संक्रांति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगवान सूर्य नारायण के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया जाऐगा। इस दिन प्रात: यमुना में स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ेगी। इस दिन किए गए दान से कई गुना पुण्य अर्जित होता है। 
विज्ञापन


पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि शास्त्रों में वर्णित है कि संक्रांति के दिन यमुना में स्नान और फिर असहाय लोगों को दान से कई गुना पुण्य अर्जित होता है। किवदंती है कि इस दिन स्वर्ग से देवी-देवताएं धरती पर आते है और दान ग्रहण करते है।

उन्होंने बताया कि इस दिन खिचड़ी, वस्त्र, तिल से बनी मिठाइयों के दान का विशेष महात्म्य होता है। यमुना के विश्राम घाट पर स्नान के बाद गरीब और असहाय लोगों को दान देने की होड़ लगेगी। द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुर जी का खिचड़ी का प्रसाद लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें