फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन और बरसाना के प्रमुख मार्ग होंगे रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन और बरसाना के प्रमुख मार्ग स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगे। एमवीडीए ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। इसके कार्य के लिए शासन से 2.41 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

ब्रज के धार्मिक स्थलों को तेजी से पर्यटन हब का रूप दिया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद लगातार पौराणिक महत्व के धर्म स्थलों, कुंड, सरोवर और मंदिरों के आसपास सजाने-संवारने का कार्य कर रहा है। इसके तहत एमवीडीए ने 2.41 करोड़ की लागत से वृंदावन और बरसाना के प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी की है। एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया है कि इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें