मथुरा। पकड़े गए हत्यारोपी की जानकारी देते प्रभारी निरीक्षक बरसाना सुभाष पांडेय।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। धुल्हेंड़ी पर बरसाना के गांव बझेरा में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी वेदप्रकाश पुत्र मंसो उर्फ मान सिंह निवासी गांव बझेरा, बरसाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बरसाना पुलिस ने उसके पास लाइसेंसी राइफल बरामद की है। यह राइफल हत्या में प्रयुक्त की गई थी। पूर्व में पुलिस इस हत्याकांड के चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। थाना बरसाना के गांव बझेरा मेें 10 मार्च को फतेह सिंह (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि मां और पिता घायल हो गए थे। सीओ गोवर्धन ने बताया कि मुख्य आरोपी को श्रीनगर मोड़ बरसाना से पकड़ा है।