सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से महावीर जयंती पर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान महावीर के जीवन से संबधित झांकियों को देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए। मंदिरों में भी विषेश पूजा अर्चना का आयोजन किया गया।
सुबह पांडे वाले जैन मंदिर, खेडे़ वाले जैन मंदिर, आने वाले जैन मंदिर और सपेरे वाले जैन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहर में दो बजे पांडे वाले जैन मंदिर से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आगे-आगे स्कूल के बच्चे चल रहे थे। भगवान महावीर की पालना झुलाते हुए और भगवान का अभिषेक करते हुए झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा के साथ ओमप्रकाश जैन, तेजवंत जैन, सुभाष, कैलास मैंबर, कैलास चंदोरिया, विनोद जैन, राजेश जैन, नवीन जैन, राजेद्र जैन, राजीव जैन, जवाहर जैन, मुकेश जैन, विजय जैन, केसी जैन, रूपचंद जैन, नरेंद्र शर्मा आदि भगवान महावीर का जयघोष करते चल रहे थे। रात में मंदिर पर भगवान की पालना की झांकी सजाई गई। महावीर दिगंबर जैन स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। सुबह मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई।