फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राल में महर्षि दयानंद चैरिटेबल हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। गांव राल में महर्षि दयानंद चैरिटेबल हॉस्पिटल का पूर्व सांसद कुंवर मानवेंद्र सिंह ने उद्घाटन किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी के नेतृत्व में दिव्यांग कुश्ती प्रतियोगिता हुई। मेगा स्वास्थ्य शिविर में 850 मरीजों का इलाज किया। निशुल्क दवाएं बांटी गईं। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि अस्पताल बनने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल व महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान के संस्थापक आर्य अशोक शर्मा ने अनोखी पहल की है, जो बहुत आगे तक जाएगी, न केवल ग्रामीण क्षेत्र बल्कि संपूर्ण ब्रज क्षेत्र के लिए यह एक अद्भुत हॉस्पिटल होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष इंजीनियर रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि आर्य अशोक शर्मा ने गांव राल में एक ऐसे हॉस्पिटल का शुभारंभ किया, जिसमें आम आदमियों को निशुल्क इलाज मिलेगा।
अब लोगों को इलाज के लिए अन्य स्थानों पर नहीं भटकना पड़ेगा। इस दौरान दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें दिल्ली, भीलबाड़ा, राजथान,मथुरा के बड़े-बड़े डॉक्टरों ने भाग लिया। यहां गो चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा, योग चिकित्सा, आयुर्वेद चिकित्सा, होम्योपैथ चिकित्सा, एलोपैथिक चिकित्सा, फिजियोथैरेपी, एक्यूप्रेशर चिकित्सा की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर दिव्यांग बोर्ड की ओर से महर्षि दयानंद विश्व विद्यालय के पढ़ने वाले सैकड़ों दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनवाए गए। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी वामनिया के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों की कुश्ती कराई गई। जनार्दन पहलवान मौजूद थे। अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दिव्यांगों को आग बुझाने के गुण सिखाए। संचालन आर्य अशोक शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. सत्यमित्र, डॉ. अमर सिंह पूनिया, अशोक सिकरवार, गिरिराज सिंह, घनश्याम सिंह लोधी, उमेश चंद्र गर्ग, जगराम, विष्णु शर्मा, अशोक अज्ञ, सत्यवान शर्मा, हुकम चंद तिवारी, सीपी तिवारी,बीएल गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें