फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सनातन संस्कृति और समरसता को संदेश देगी महाराणा प्रताप की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में वृंदावन क्षत्रिय महासभा द्वारा 22 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सर्व समाज की झांकियां शामिल होंगी। यह सनातन संस्कृति की एकता, समरसता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देंगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, महर्षि परशुराम, महाराज अग्रसेन, महर्षि वाल्मीकि और निषादराज की झांकियां भी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन


महासभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शोभायात्रा ठाकुर श्रीअंतर्यामी मंदिर से प्रारंभ होकर दुसायत मोहल्ला, राधास्नेहबिहारी मंदिर, अठखंभा, बनखंडी, लोई बाजार और प्रताप बाजार सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गोविंद घेरा पर संपन्न होगी। जितेंद्र सिंह राणा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा, सहयोग और सम्मान की भावना मजबूत होती है। राधा किशन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान, न्याय और संस्कृति की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। वीरेंद्र सिंह सिसौदिया ने महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ठा. राधामण सिंह, ठा. धर्म सिंह, ठा. लेखराज सिंह, ठा. पंकज मोरवाल, विवेक मोरवाल, ज्ञानी ठाकुर, विजय सिंह, ठा. नवीन सिंह, ठा. जतिन सिसौदिया, ठा. घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें