फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 राजकुमारों संग निकले महाराजा अग्रसेन

Mon, 03 Oct 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। अग्रवाल मंडल कृष्णानगर की ओर से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने महाराजा अग्रसेन और 18 राजकुमारों के प्रतीकों को फूलमालाएं पहनाईं और उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

अग्रसेन शोभायात्रा में घोडे़ पर सवार द्वारपाल अग्र पताकाओं को साथ लेकर चल रहे थे। फिर अग्रवाल मंडल का बैनर, बैंड बाजों के साथ श्रीगणेश की झांकी, देवी महालक्ष्मी और अग्र महिलाएं चल रही थीं। अग्रकुल का चिह्न चांद, सूरज, 18 राजकुमार घोड़े पर और महाराजा अग्र्रसेन के प्रतीक स्वरूप रथ पर सवार थे। महाराजा अग्रसेन के डोले के साथ अग्र समाज के गणमान्य लोग चल रहे थे।
मंडल के मीडिया प्रभारी अंकित बंसल ने बताया कि मंडल संरक्षक रमेशचंद्र, अध्यक्ष संजय मंगला ने स्वरूपों की आरती उतारकर मंडी समिति से शोभायात्रा की शुरुआत की। यह मंडी चौराहा, सौंख रोड, राधिका धाम, कृष्णानगर के प्रमुख बाजारों से होते हुए मुकुंद रिसोर्ट पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

समापन पर मुख्य अतिथि महेश गुप्ता, बाबूराम गुप्ता, डॉ. अशोक अग्रवाल और विनोद गर्ग रहे। शोभायात्रा में रविकांत गोयल, गिरधारी लाल बंसल, डॉ. केएम अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, सुरेशचंद अग्रवाल, मनोज गोयल, रामकिशोर अग्रवाल, चरनदयाल अग्रवाल, अजय, मचल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, मुन्ना सेठ, निंकुज मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें