फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महामंडलेश्वर से 32 हजार रुपये और मोबाइल ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग बराहाघाट रोड पर स्थित आश्रम के महामंडलेश्वर से उनके आश्रम में काम करने लिए रखे मां-बेटे हजारों रुपये की ठगी और कीमती मोबाइल लेकर चंपत हो गए। पीड़ित महामंडलेश्वर ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर राधाकृष्ण दास ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि हाल ही में सुनरख बराहाघाट रोड पर नया आश्रम खरीदा है। आश्रम की साफ-सफाई के लिए उन्होंने 25 अगस्त को महाराष्ट्र, पुणे निवासी गौरी चंद्रे नामक महिला को 9 हजार रुपये प्रति माह के वेतन पर काम पर रखा था। कुछ ही दिनों बाद महिला का बेटा विशाल नामदेव चंद्रे भी आश्रम आने-जाने लगा और महंत की छोटी-मोटी सेवा करने लगा। बातचीत के लिए महंत ने उसे अपना सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन और सिम दे दी। दोनों मां-बेटे ने धीरे-धीरे महंत का विश्वास जमा किया और उनके एटीएम से पैसे निकालने जैसे काम भी करने लगे।
पीड़ित महामंडलेश्वर ने पुलिस को बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन आरोपी मां बेटे ने महंत के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर इस्कॉन मंदिर रोड स्थित एटीएम से 27 हजार रुपये निकाले और कमरे में रखे 5 हजार रुपये नकद भी चुरा लिए। इसके बाद दोनों आश्रम से चंपत हो गए। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि महंत की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर उनकी तलाश की जा रही है। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें