फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महामंडलेश्वर ने महिला के बाल पकड़कर खींचे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर के एक महामंडलेश्वर का एक महिला के बाल पकड़कर खींचने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर संत द्वारा महिला के साथ किए गए इस तरह के व्यवहार पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, महामंडलेश्वर ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो डेढ़ साल पुराना है।
विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 49 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में महामंडलेश्वर एक महिला के सिर के बाल खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिला का बच्चा भी रोता हुआ नजर आ रहा है। संत के इस व्यवहार को देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने संत से ऐसा न करने और महिला को छोड़ देने की बात कही। लोगों के बार-बार कहने के बाद संत ने महिला के बाल छोड़े। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा संत को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही हैं। महामंडलेश्वर का कहना है कि यह घटना डेढ़ साल पुरानी है। ई-रिक्शा चलाने वाली एक महिला से उन्होंने रास्ता मांगा। महिला ने रास्ता देने के बजाय अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। इसके बजाय उसने उनकी दाढ़ी पकड़ने की कोशिश की। तब उन्होंने बचाव में महिला के बाल पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें