फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्राचीन ठाकुर केशवदेव मंदिर में आराध्य का हुआ महाभिषेक

विज्ञापन
प्राचीन केशवदेव मंदिर में अ​​भिषेक करते सेवायत
विज्ञापन
मथुरा। प्राचीन ठाकुर केशव देव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। पुष्पों और विद्युत झालरों से सजे-धजे मंदिर में सुबह भगवान की राजभोग आरती के बाद श्रीकृष्णा सामूहिक संगठन मंडल द्वारा मनमोहन सर्राफ के नेतृत्व में बधाई गायन किया गया। रात 10 बजते ही शंखध्वनि के मध्य रजत सिंहासन पर विराजमान भगवान का 251 किलो पंचामृत से महाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर जयघोषों से गूंज उठा। कान्हा के जन्म की खुशी में भक्तजन झूम उठे।
विज्ञापन


मंदिर में भगवान को रजत सिंहासन पर विराजमान कर हर्षित गोस्वामी, कन्हैयालाल गोस्वामी, मुन्नीलाल गोस्वामी, बिहारी लाल गोस्वामी, नारायण प्रसाद शर्मा सहित सेवायतों द्वारा 251 किलो दूध, दही, शहद, मेवा, घृत से मंत्रोच्चारों के मध्य शंखध्वनि एवं शहनाई वादन के बीच अभिषेक किया।

एक घंटे चले चले अभिषेक के बाद ठाकुरजी को कोलकाता के कारीगरों द्वारा बनाई गई रत्न जड़ित पोशाक एवं मुकुट, मटर, माला, हार शृंगार बांसुरी धारण कराई गई। 108 दीपों से भगवान की आरती उतारी। भक्तों को 1100 किलो मन लड्डू, पाग, पंजीरी का प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर कमेटी अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, महेश गोयल, सुरेश अग्रवाल, मुकटमणि शर्मा, दीपक शर्मा, गोपाल, राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें