फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की बेटी मधु को कमान से भाजपाई प्रफुल्लित

विज्ञापन
भाजपा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मधु शर्मा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा ने जिले की कमान मधु शर्मा और महानगर की बागडोर विनोद अग्रवाल को सौंपी है। इससे बृहस्पतिवार पूरे दिन भाजपाइयों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। सुबह से नवागत अध्यक्षों के घरों पर शुभचिंतक दुपट्टा, माला और मिष्ठान लेकर पहुंचे और उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

महानगर की बागडोर वरिष्ठ भाजपाई विनोद अग्रवाल के सौंपे जाने से भाजपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राधा आर्चिड में नवागत महानगर अध्यक्ष के निवास पर बधाई देने वालों को तांता लग गया। सुबह से शुरू हुआ क्रम शाम तक नहीं थमा।
हर कोई महानगर अध्यक्ष की बागडोर मिलने पर पार्टी की मजबूती की बात कर रहा था। नवागत महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे बखूबी निभाते हुए भाजपा को मजबूती प्रदान करेंगे। उधर, वृंदावन के कैलाश नगर में पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा की सुपुत्री नवागत जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं आम आदमी तक पहुंचे, इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें