फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी नारी का श्रंगार व खुशियों का प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्रजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला के तहत हुआ अपराजिता कार्यक्रम
विज्ञापन

बरसाना(मथुरा)। कस्बा के ब्रजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत बालिकाओं की मेहंदी, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्या संध्या रानी अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति की परंपरा में मेहंदी लगाने का प्रचलन पुराना है। मेहंदी नारी शृंगार का एक हिस्सा है। यह हमारी खुशियों का प्रतीक है।
अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। संयोजिका संगीता राजपूत ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में सर्वेश्वरी ने यामिनी शर्मा की हथेली पर मेहंदी रचा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, नंदनी ने नीतू की हथेली पर मेहंदी लगा कर द्वितीय व तृतीय स्थान कीर्ति व रेनू ने डॉली व भावना की हथेली पर मेहंदी रचा कर प्राप्त किया। प्रतियोगिता में आरती, प्रीति, नेहा, शिवानी, शशी, खुशी, मधुवाला, नेहा, पूजा, किशोरी, लक्ष्मी मथुरिया, पूजा, अनीता, सोनिया, नंदनी, अनुराधा ने भाग किया। प्रधानाचार्या संध्या रानी अग्रवाल ने अमर उजाला की शील्ड देकर विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। शिक्षिका प्रीति तिवारी, आशारानी, द्रोपदी देवी, मीना राजपूत, त्रिवेणी, सोनू रानी, माया, विश्वजीत, कन्हैया उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
डेंगू के प्रति किया जागरूक
बरसाना। ब्रजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता के तहत शिक्षिका सुमनलता शर्मा के निर्देशन में बालिकाओं ने डेंगू के बचाव के लिए पोस्टर बना कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सफाई, मच्छरों के पनपने से रोकने के पोस्टर बनाए। भाषण में बालिकाओं को जागरूकता के टिप्स दिए। इस अवसर पर छात्रा आरती, प्रीति, याचना, लीना, तनवी, गोस्वामी, संगम, शिवानी यादव उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें