फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लाइक्स की चाह में फायरिंग करते बनाई रील, पहुंचा जेल

Thu, 14 Sep 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस होने व लाइक्स पाने की चाहत में एक किशोर कानूनी कार्रवाई की जद में फंस गया। मामला गोवर्धन के जखनगांव का है।
विज्ञापन

यहां के किशोर ने पढ़ाई के नाम पर झूठ बोलकर परिवार वालों से पैसे लिए और पिस्टल खरीद ली। इसके बाद पिस्टल से फायरिंग करते रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। रील वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार रात उसे गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया।
इंस्पेक्टर गोवर्धन ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि एसआई जितेंद्र सिंह को एक वायरल वीडियो मिला, जिसमें एक किशोर फायरिंग करते दिख रहा था। मंगलवार रात को एसआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से .32 बोर की देसी पिस्टल बरामद हुई। किशोर 12वीं तक पढ़ा है। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड कर लाइक्स पाते हुए फेमस होने की चाहत में उसने देसी पिस्टल खरीदी। इसके बाद उससे फायरिंग करते हुए वीडियो/रील बनाई और अपलोड की थी। इंस्पेक्टर के अनुसार बाल अपचारी को सुसंगत धाराओं में पाबंद करते हुए कोर्ट में पेश किया और बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें