फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वफादार कुत्ता बन गया जान का दुश्मन, एक दो नहीं 18 लोगों को काटा...ऐसे पकड़ में आया

Wed, 27 Nov 2024 12:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बरसाना में एक कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। उसने एक दो नहीं बल्कि 18 लोगों को काट लिया। सूचना पर पहुंची नगर पंचायत की टीम ने उसे पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन
कुत्ता - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना में एकादशी पर श्रीराधारानी के दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कस्बे में एक पागल कुत्ते ने उत्पात मचाया। कुत्ते के काटने से तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं कुत्ते के काटने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होती ही चेयरमैन प्रतिनिधि ने उसे पकड़ने के लिए नगर पंचायत की टीम भेजी। टीम ने कुत्ते को पकड़ लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को एकादशी पर भीड़ वाले इलाके मुख्य बाजार, सुदामा चौक, रोपवे क्षेत्र में एक पागल कुत्ते ने विभिन्न प्रांतों आए श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को काटकर घायल करना शुरू कर दिया। सूचना सोशल मीडिया पर फैल गई। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी ने सफाई कर्मियों को कुत्ते को पकड़ने के लिए भेजा।

टीम जब तक कुत्ते को पकड़ती उसने बिहार निवासी आकेश व प्रमोद, कस्बा निवासी अंजलि, नरेश व सरोज, चिकसौली निवासी कृष्ण, कमई निवासी दीपांश, खायरा निवासी धनीराम, आगरा निवासी मुरारी, हाथरस निवासी राम प्रसाद व स्थानीय निवासी संजय, पंकज, ओमप्रकाश, गिर्राज, सरोज, रूपसिंह, किशन व लाल चंद आदि को काट लिया। सभी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां मरहम पट्टी कर रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। बाद में पंचायतकर्मियों ने कुत्ते को पकड़ लिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें