फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे ठप रहा मथुरा-कासगंज रेलमार्ग

विज्ञापन
मथुरा। क्षा​तग्रस्त रेल इंजन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राया (मथुरा)। मथुरा-कासगंज रेलमार्ग पर रविवार रात मालगाड़ी के इंजन से एलपीजी गैस कैप्सूल के टकरा जाने के चलते रेल यातायात करीब सात घंटे तक ठप रहा। इस हादसे में इंजन डिरेल हो गया जिसने 250 मीटर ट्रैक पर 610 स्लीपर तोड़ डाले। इस कारण रूट पर सात ट्रेनें प्रभावित हुईं जिसमें से कासगंज-मथुरा फास्ट पैसेंजर को सोनई स्टेशन पर ही रद्द कर दिया गया। इस मामले में अज्ञात गैस कैप्सूल चालक के खिलाफ मथुरा आरपीएफ में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार रात 10:45 बजे अलीगढ़ से गैस खाली कर आ रहा कैप्सूल टैंकर बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में रेलवे की रेलिंग तोड़कर गांव गौसना के निकट से गुजर रही मालगाड़ी एमटीबीसीएन के डीजल इंजन से टकरा गया। टक्कर इस कदर तेज थी कि इससे रेल इंजन डिरेल हो गया।
रेल लाइन के 610 स्लीपर टूट गए। कैप्सूल की कपलिंग टूट गई। वह दो हिस्सों में बंट गया। सूचना पर रेलवे, पुलिस, प्रशासन और रिफाइनरी की टीम मौके पर पहुंच गई। आगरा और कासगंज से आए रेलवे के इंजीनियरों ने डिरेल हुए इंजन को पटरी पर लाने में जुट गए। सुबह 5:30 बजे रेलवे ट्रैक चालू किया। इससे यात्री विभिन्न स्थानों पर ट्रेनों को लेकर परेशान रहे।
विज्ञापन

चार घंटे बंद रहा मथुरा-राया सड़क मार्ग
मालगाड़ी से कैप्सूल टकरा जाने के चलते रात में चार घंटे तक मथुरा-राया सड़क मार्ग बंद कर दिया गया। लक्ष्मीनगर तिराहा और राया में वाहनों को रोकते हुए बलदेव के रास्ते निकाला गया। सुबह तीन बजे क्रेन की मदद से सड़क पर फंसे कैप्सूल को हटाया जा सका। तक मार्ग सुचारु हो सका।
कैप्सूल की चपेट में आने से युवक की मौत, चार घायल
कैप्सूल की चपेट में आने से राया के व्यापारियान मोहल्ला निवासी अतीक अब्बास (26) की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी शाहरुख व सोहेल व दूसरी बाइक पर सवार राम नगला मांट निवासी दशरथ निवासी कल्याणपुर पानीगांव यमुनापार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देर रात आगरा रेफर कर दिया गया। अतीक अब्बास दवा सप्लाई का काम करता था। रात 10:30 बजे अतीक बाइक से मथुरा से दवा लेकर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोस के ही शाहरुख और सोहेल मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें