मथुरा। कैंट वाली काली मां की सेवा करते पुजारी।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। आगरा मार्ग स्थित कैंट वाली काली देवी मां दुर्गा शक्ति का अवतार हैं। मां काली अपने भक्त की हर मनोकामनाएं पूरी करने वाली हैं। मां काली ने भक्त को स्वप्न में प्राकट्य होने की बात कही इसके बाद भक्त ने मंदिर का निर्माण कराया था।
मंदिर के व्यवस्थापक दिनेश चतुर्वेदी नौघर वालों ने बताया कि मां ने उनके पिता मुकुंद राम चतुर्वेदी नौघर वालों को अपने प्राकट्य का स्वप्न दिया था। इस पर स्वप्न में बताए स्थान पर खोदाई कर मां की प्रतिमा का प्राकट्य हुआ। इस मंदिर का निर्माण विक्रम संवत 2015 को कराया और चमत्कारिक देवी प्रतिमा स्थापना कराई। मां भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
उन्होंने बताया कि हर नवरात्र में यहां मेला लगता है, लेकिन कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के बाद पूरे देश में हुए लॉकडाउन का असर कैंट काली मंदिर पर पड़ा है। यहां मातारानी के दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों की भीड़ पर भी पड़ा है। मंदिर आम लोगों के दर्शन के लिए बंद है। अंदर ही पूजा अर्चना हो रही है।