फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागे फेसबुक के प्रेमी-प्रेमिका कैंट पर गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/राया
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती में धीरे-धीरे घंटों चैट होने लगी और फिर युवक-युवती घर से फरार हो गए। दोनों को पुलिस ने मथुरा कैंट स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। बुलंदशहर निवासी युवक दूसरे समुदाय का होने के कारण लोगों में रोष है।
विज्ञापन


बताए अनुसार राया क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएससी की छात्रा से बुलंदशहर निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने फेसबुक के जरिए करीब एक माह पहले दोस्ती की।

युवक ने इसी दौरान युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया। घर की नानुकुर की संभावनाओं को देखते हुए युवक ने युवती को घर छोड़कर शादी के लिए तैयार कर लिया। युवक डिबाई बुलंदशहर से यहां आया और राया क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को भी बुला लिया।

गुरुवार शाम से युवती घर से गायब हो गई। काफी देर तक उसका पता न चलने पर मोबाइल पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ था। इस स्थिति में परेशान परिवारीजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने परिवारीजनों से पूछताछ के आधार पर तत्काल तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों को मथुरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया। दोनों मथुरा को छोड़ कर भागने की फिराक में थे। युवक ने बताया कि उसकी बेसवा में भी रिश्तेदारी है। युवक के खिलाफ बिचपुरी चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें