फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर में गुम हुआ महिला श्रद्धालु का पर्स, कुछ ही घंटे बीते...पुलिस ने खोज निकाला

Tue, 04 Mar 2025 11:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आई महिला का पर्स गायब हो गया। इस पर्स में उसका कीमती सामान रखा हुआ था। महिला श्रद्धालु परेशान हो गई। लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटे में पर्स खोज निकाला।
 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में होती होली । फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आईं एक श्रद्धालु का कीमती सामानों से भरा पर्स गुम हो गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


हैदराबाद निवासी नेहा गटानी अपने पति प्रवीण गटानी के साथ मंदिर दर्शन को आईं थीं। भीड़ अधिक होने के कारण गली नंबर तीन में उनके कंधे से लटका पर्स अचानक गुम हो गया। पर्स में 1.70 लाख रुपये नकद, कीमती ज्वेलरी और अन्य जरूरी सामान था।

घटना के बाद नेहा बांकेबिहारी पुलिस चौकी पहुंचीं और पुलिस को मामले की जानकारी दी। चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई शुरू की गई। पर्स वापस मिलने पर नेहा ने मथुरा पुलिस की कार्यशैली की तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें