फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: खो-खो में महिलाओं ने दिखाया दम, विजेता पुरस्कृत

Fri, 02 Aug 2019 09:15 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा। अमर उजाला अपराजिता के तहत खो-खो खेलते युवान इंटरनेशनल की सदस्य। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। युवान इंटरनेशनल द्वारा स्थानीय होटल में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया। अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथि राजकुमार अग्रवाल, गिरधारीलाल अग्रवाल, संस्था अध्यक्ष सुमित मित्तल, सचिव शिवम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

खो खो मैच में बालाजी वॉरियर्स की कप्तान नीतू गर्ग एवं शोरावाला पॉवरपफ गर्ल्स की कप्तान दीप्ति अग्रवाल के मध्य टॉस मैच रेफरी बग्गा द्वारा कराया गया। दीप्ति अग्रवाल ने टॉस जीतकर चेस करने का फैसला लिया। 4 राउंड तक चले इस मैच में दोनों टीमों ने अपना पूरा दमखम दिखाते हुए सभी दर्शकों की तालियां बटोरीं एवं शोरावाला पॉवरपफ गर्ल्स ने जीत हासिल की। नीरु अग्रवाल को स्टार प्लेयर का अवार्ड दिया गया।
अध्यक्ष सुमित मित्तल ने बताया कि पिछले एक माह से प्रतियोगिता की तैयारियां चल रही थीं। टीम जोश के साथ प्रैक्टिस करने में लगी हुई थी जिसका परिणाम आज देखने को मिला। कप्तानों और खिलाड़ियों का भरपूर सहयोग मिला। आयोजन में पूरी टीम लगी रही एवं खो खो ग्राउंड इंटरनेशनल स्टैंडर्ड से बनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक दिलीप गर्ग, प्रायोजक अंकित अग्रवाल, नमन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, विनीत गोयल, गोपाल शर्मा, दिलीप, नीतू गर्ग, चिराग, प्रीति अग्रवाल, मुकुल, रागिनी अग्रवाल, प्रियंका मित्तल द्वारा सिंघल, अनुराग सिंघल, गौरव, साक्षी अग्रवाल, हेमेंद्र, ज्योति वर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें