फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेलवे स्टेशन पर रोती मिली तीन वर्षीय मासूम, जीआरपी ने खोज निकाला परिवार; परिजनों के सुपुर्द की बच्ची

Mon, 06 Apr 2026 11:06 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा जंक्शन पर रोती हुई तीन वर्षीय बच्ची को जीआरपी ने ढूंढकर सुरक्षित रखा और परिजनों की तलाश शुरू की। फोटो के जरिए पहचान होने पर बच्ची को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जंक्शन पर रविवार को गश्त के दौरान जीआरपी की टीम को एक तीन वर्षीय बालिका रोती हुई मिली। स्टेशन परिसर पर काफी देर तक परिजन की खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। महिला हेड कांस्टेबल ने बच्ची से प्यार से उसका नाम पूछा।
विज्ञापन


बच्ची केवल अपना नाम बता सकी, अन्य जानकारी देने में असमर्थ थी। इसके बाद उसकी फोटो के माध्यम से परिजन की तलाश शुरू की गई। जीआरपी टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, बुकिंग हॉल, वेटिंग हॉल और मुसाफिरखाने में बच्ची के बारे में जानकारी की। कुछ ही देर बाद फर्रुखाबाद निवासी एक व्यक्ति (बच्ची के मामा) और उसकी मां वहां पहुंचे और अपनी बच्ची के खो जाने की सूचना दी।
विज्ञापन


फोटो दिखाने पर उन्होंने बच्ची की पहचान कर ली। जीआरपी ने बच्ची को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें