फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भगवान रंगनाथ स्वर्ण जड़ित गरुड़ वाहन पर हुए विराजमान

विज्ञापन
चांदी जड़ित गरुड़ की सवारी पर विराजमान भगवान रंगनाथ। 
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीरंगनाथ मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को भगवान रंगनाथ स्वर्ण जड़ित गरुड़ वाहन पर विराजमान हुए। उनकी सवारी मंदिर से बैंडबाजों के साथ रंगजी के बगीचा पहुंची। भक्तों ने मार्ग में रंगोली बनाकर एवं आरती उतारकर ठाकुरजी का स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मंदिर के आचार्यों ने मंत्रोच्चार के मध्य भगवान रंगनाथ को सोने से जड़ित गरुड़ वाहन पर विराजमान किया। रथ मंडप से भगवान की सवारी वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि के साथ पुष्करणी के समीप पूर्वी द्वार पर पहुंची।
यहां करीब 1 घंटे आराध्य ने विश्राम किया। इससे पूर्व भगवान रंगनाथ की सवारी चांदी से जड़ित हंस पर विराजमान होकर निकली। हंस सारग्रही होता है। इस वाहन पर आराध्य के दर्शन करने से मनुष्य को शुद्ध सात्विक सारग्राही बुद्धि प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें