फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बैकुंठ द्वार पर विराजमान हुए भगवान रंगनाथ, वर्ष में एक बार होने वाले विशेष दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Tue, 30 Dec 2025 11:50 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बैकुंठ एकादशी के अवसर पर रंगनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान रंगनाथ ने बैकुंठ द्वार से भक्तों को दर्शन दिए। वर्ष में एक बार ही भक्तों को ऐसे दर्शन होते हैं।
विज्ञापन
रंगनाथ मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में रंगनाथ मन्दिर में मंगलवार को बैकुंठ एकादशी के अवसर पर बैकुंठ द्वार को खोला गया। वर्ष में एक बार खुलने वाले बैकुंठ द्वार पर विराजमान होकर भगवान ने भक्तों को दर्शन दिए।  
विज्ञापन


ब्रह्म मुहूर्त में सुबह पांच बजे भगवान रंगनाथ माता गोदा जी के साथ परंपरागत वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के मध्य निज मन्दिर से पालकी में विराजमान हो कर बैकुंठ द्वार पहुंचे।  भगवान रंगनाथ की सवारी बैकुंठ द्वार पर पहुंचने पर मंदिर के महंत गोवर्धन रंगाचार्य जी के नेतृत्व में सेवायत पुजारियों ने पाठ किया। 

प्रभु ने भक्तों को करीब तीन घंटे दर्शन दिए। मान्यता है कि बैकुंठ एकादशी पर जो भी भक्त बैकुंठ द्वार से निकलता है, उसे बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। बड़ी संख्या मे भक्तों ने प्रभु का संकीर्तन करते हुए आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग बिरंगे पुष्पों से सजाया गया। श्रद्धालुओं को चाय, दूध और हलवा प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: मथुरा में नए साल पर अभिनेत्री सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध, संत ने प्रशासन को पत्र लिखकर की ये मांग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें