फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी से मनाई परशुराम जयंती, कोरोना से मुक्ति की कामना

विज्ञापन
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी भगवान परशुराम का पूजन करते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने परशुराम पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा का दुग्ध पंचामृत से अभिषेक करके वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। फलों को भोग लगाने के भगवान से कोरोना से मुक्ति की कामना की। शाम को 108 दीपों के साथ भगवान की आरती की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है। महासभा के सभी पदाधिकारियों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जयंती मनाई है। इस मौके पर बिहारी लाल वशिष्ठ, अचार्य बद्रीश, प्रदीप भारद्वाज, योगेश योगीराज, श्री हरि महाराज, रविकांत दुबे और जितेंद्र मौजूद रहे।
उधर, गौधुलिपुरम में श्रीहरिदास धाम पर ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वावधान में भगवान परशुराम की जयंती उत्सव के रूप में मनाई गई। संस्थापक पं. चंद्रलाल शर्मा और आचार्य आनंदवल्लभ गोस्वामी ने विधि-विधान के साथ भगवान परशुराम के चित्र का पूजन करके आरती उतारी गई। वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस से मुक्ति प्राप्ति की कामना की गई। पंडित सत्यभान शर्मा ने बताया कि सेवा संघ के समस्त सदस्य अपने घर पर ही परशुरामजी का पूजन अर्चन जयंती सादगी के साथ मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें