फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्म स्थान में छह दिन होंगी भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म स्थान मंदिर में कान्हा का जन्मोत्सव 24 अगस्त से धूमधाम से शुरु होगा। जन्मोत्सव पर 6 दिन मंदिर में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव किया जाएगा। मंदिर की श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति ने महोत्सव की रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि इस बार भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत श्रीकृष्ण जन्म स्थान में लीला महोत्सव 24 से 29 अगस्त तक मनेगा। इसमें भगवान कृष्ण पर आधारित विभिन्न लीलाओं का मंचन होगा। इसमें पहले दिन 24 अगस्त को शाम सात बजे से मीराबाई चरित्र की लीला का मंचन किया जाएगा।

25 को शाम सात बजे से प्रेम प्रकाश लीला ठाकुर राधाकृष्ण विवाह का मंचन किया जाएगा। 26 को शाम सात बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और इससे पहले शाम पांच बजे से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। 27 को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इसमें माखन चोरी, प्रथम मिलन, श्याम सगाई की लीला का भक्तजन आनंद लेंगे।
विज्ञापन


संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि 28 को श्रीकृष्ण जन्म स्थान परिसर में स्थित गिरिराज मंदिर में सुबह 9 बजे से गिरिराज महाराज का अभिषेक एवं अन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर में साढे दस बजे से श्रीराधे-राधे संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। शाम को सात बजे से अनुराग लीला का भव्य मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण की सभी लीलाओं का मंचन स्वामी रामवल्लभ शर्मा के निर्देशन में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें