फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 15 दिन बाद ताले से मुक्त हुए भगवान गणेश

विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बने गणेश मंदिर का ताला खुलने के बाद पूजा करते गोस्वामी। 
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पिछले 15 दिन से ताले में बंद भगवान गणेश मुक्त हो गए। हाईपावर प्रबंध कमेटी के आदेश के बाद शनिवार सुबह गणेश मंदिर का ताला खोल दिया गया। सेवायत गोस्वामियों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का पूजा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री बांकेबिहारी मंदिर हाईपावर कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें गणेश मंदिर पर ताला लगाने का मामला उठाया गया था। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने जानकारी की तो बताया गया कि कमेटी के सदस्य एवं सेवायत दिनेश गोस्वामी के कहने पर मंदिर में ताला लगाया गया था। इसे लेकर दिनेश गोस्वामी का कहना है था कि मंदिर पर अतिक्रमण हो रहा था, लोगों को दर्शन भी नहीं हो पाते थे। इस कारण इसे बंद कर दिया गया।
शुक्रवार को अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सेवायतों से जानकारी के बाद आदेश दिया गया है कि गणेश मंदिर का ताला तत्काल प्रभाव से खोला जाए और पूजा अर्चना पहले की तरह से की जाए। मंदिर में दानपात्र भी रखा जाए। अध्यक्ष के आदेश पर शनिवार सुबह 15 दिन के बाद गणेश मंदिर का ताला खोला गया। मंदिर के सेवायत विजय कृष्ण गोस्वामी ने विधिवत पूजा अर्चना की। ठाकुरजी का शृंगार किया। दानपात्र भी स्थापित किया। मंदिर के अन्य गोस्वामी और भक्तों ने इस निर्णय पर खुशी जाहिर की। सेवायत विजय कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि हाईपावर कमेटी द्वारा मंदिर की व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया जा रहा है। इसी के तहत 15 दिन के बाद भगवान गणेश ताले से मुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें