वृंदावन में चाइनीज महिला श्रद्धालु से लूूटपाट
100 यूआन, 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गया बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। सेवाकुंज क्षेत्र में एक चाइनीज महिला श्रद्धालु से बदमाश ने लूटपाट की। महिला से 100 यूआन, 20 हजार रुपये, मोबाइल, पासपोर्ट और वीजा लूट ले गया। महिला ने घटना की एफआईआर दर्ज कराई है।
चीन से आए 49 श्रद्धालुओं के दल के साथ आई चीनी महिला श्रद्धालु झाओ झी जी सेवाकुंज क्षेत्र स्थित एक भवन में रहकर कार्तिक नियम सेवा कर रही हैं। वह शुक्रवार देर रात बाजार से भवन लौट रही रही थीं। तभी रास्ते में एक बदमाश ने महिला के साथ लूटपाट की और उसका बैग ले गया। बैग में 100 यूआन, 20 हजार रुपये, मोबाइल, पासपोर्ट व वीजा रखा था। घटना से घबराई चीनी महिला कोतवाली पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई है।
बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चीनी महिला श्रद्धालु से हुई लूट की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।