फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी से निकाले जाने के डर से गढ़ दिया लूट का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। कंपनी द्वारा मिले टारगेट को पूरा न कर पाने और नौकरी से निकाले जाने के डर से फाइनेंस कर्मी ने लूट की कहानी रच डाली। शक होने पर फरह पुलिस ने युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया।
विज्ञापन

राकेश पुत्र वैताली शर्मा निवासी नदीम सैंया आगरा में इनक्लूजन फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम करता है। राकेश ने 12 सितंबर को थाना पुलिस को तहरीर दी कि वह झूड़ावई से कलेक्शन की रकम लेकर लौट रहा था, तभी नाले पर बिना नंबर की काले रंग की पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक लाख नकदी, लैपटॉप, चार्जर और मोबाइल लूट लिया। एसएसपी के निर्देश पर सीओ रिफाइनरी व फरह पुलिस जांच में जुट गई। राकेश से पूछताछ में पुलिस को शक हुआ तो उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया।
बताया कि उसकी परफार्मेंस ठीक नहीं थी। उसे कभी कंपनी से निकाला जा सकता है। पैसे की उसे जरूरत है और कर्ज भी है। मलिकपुर निवासी मुकेश के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया और लूट की कहानी बनाई। मुकेश ने बताया राकेश ने उसे फोन कर बुलाया और बैग रुपयों से भरा व लैपटॉप रखा बैग दिया। कहा कि बैग से पैसे, लैपटॉप निकाल लेना और बैग को नरूआ नहर में फेंक देना। इंस्पेक्टर फरह उत्तम चंद ने बताया राकेश व मुकेश को गिरफ्तार कर लिया और 80 हजार नकदी, लैपटॉप व मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें