फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी सिपाहियों ने कार सवारों को लुटने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव(मथुरा)। सुरीर कोतवाली में कुम्हेर (राजस्थान) से भात देकर लौट रहे युवकों की गाड़ी के पीछे लगे बाइक सवार बदमाश लग गए थे। इसे देख उन्होंने यूपी-112 पर कॉल कर दिया। इस पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी को देख बदमाश भाग निकले। पुलिस ने कार सवारों को सुरिक्षत गंतव्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन

कोतवाली सुरीर के गांव बिरखू, गोंडा (अलीगढ़) निवासी थान सिंह और नरेंद्र सिंह मंगलवार को गांव से भात लेकर कुम्हेर राजस्थान गए थे। यहां भात देकर बुधवार की रात अपने गांव के लिए अपनी कार से लौट रहे थे। रात करीब दो बजे के लगभग मांट ब्रांच गंगनहर की पटरी से होते हुए अपने गांव बिरखू नगरिया लौट रहे थे।
थाना मांट के गांव नसीटी के समीप पहुंचे, तभी पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने पीछा शुरू कर दिया। अपनी गाड़ी के पीछा कर रही बाइकों को देख कार में सवार लोगों ने 112 पर काल कर सूचना दी। बदमाशों की सूचना पर पीआरवी 1937 पर तैनात सिपाही ओमप्रकाश, दाऊदयाल और चालक अशोक कुमार बताए स्थान पर पहुंचे। बाइक सवार बदमाश पुलिस की गाड़ी देख भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें