फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ लूट की वारदातें, थाने पर हंगामा

Sat, 05 Nov 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विगत 24 घंटे में जनपद के तीन थानों में लूट की तीन वारदातें हुईं। थाना मगोर्रा क्षेत्र में लुटेरों ने श्रद्धालुओं से जेवरात और नकदी लूट ली। थाना बलदेव क्षेत्र में दो शिक्षिकाओं ने बाइक सवार बदमाश नगदी, मोबाइल, जेवरात लूट ले गए। शिक्षकों ने घटना के बाद थाने पर हंगामा भी किया। थाना सदर बाजार क्षेत्र में जमुना पुल के समीप लुटेरों ने महिला से 51,000 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


केस एक 
राजस्थान के कोटा निवासी मोहनलाल बंसल, पिता गिर्राज बंसल, पत्नी और दो पुत्रियों के साथ शुक्रवार की देर रात वृंदावन के लिए जा रहे थे। मथुरा-भरतपुर रोड़ स्थित मंशादेवी मंदिर गेट के निकट गाड़ी में आए कुछ लोगों ने ये कहते हुए गाड़ी रुकवाई कि गाड़ी से पीछे एक्सीडेंट हो गया है। गाड़ी रुकते ही उन्होंने ड्राइवर नेमीचंद को पकड़कर बाहर निकाल लिया। एक बदमाश गाड़ी को स्टार्ट करके मंशादेवी मंदिर की ओर ले गए। यहां उन्होंने मोहनलाल बंसल और उनके परिवार से नकदी और जेवर लूट लिए। घटना की जानकारी पर एसएसपी मोहित गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए।

केस दो
सीमा चौधरी पत्नी राजू निवासी अमर कालोनी (थाना हाईवे) शुक्रवार की रात अपने किराएदार कल्लू सिंह के साथ बाइक पर घर लौट रही थीं। जमुना पुल स्थित शमशान घाट के समीप बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें हथियार दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने 51,000 रुपये की नगदी लूट ली। पीड़िता ने कुछ ही दूरी पर कृष्णापुरी चौराहे पर पुलिस पिकेट पर घटना के बारे में बताया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने बदमाशों को पकड़ भी लिया लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार को भी सीमा चौधरी सदर थाने पहुंचीं लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने ऐसी किसी लूट की वारदात से इंकार किया है।
विज्ञापन


केस तीन
ममता सिंह राजपूत पत्नी सुनील कुमार निवासी फेज-1 आनंदवन (थाना हाईवे) दबदुआ में प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। पूनम पांडेय पत्नी प्रदुमभन निवासी एटीवी नगर के पीछे राजनगर (थाना हाईवे) पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला बलि में प्रधानाध्यापिका हैं। दोनों शनिवार की सुबह एक्टिवा से विद्यालय जा रही थीं। सुबह करीब 8 बजे दौलतपुर के समीप बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करके उनकी एक्टिवा रुकवाई और उनसे सोने की चेन, अंगूठी, पर्स, दो मोबाइल लूटकर भाग गए। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में प्राइमरी शिक्षक थाना बलदेव पर एकत्रित हो गए और हंगामा किया। शिक्षकों के दबाव में पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें