फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के डांटने पर घर से भागे सगे भाई

Sat, 05 Nov 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , सुजानपुर (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत रंगड़ क्षेत्र के दो सगे भाई स्कूल से घर नहीं लौटे हैं। दोनों पिता की डांट से गुस्सा होकर घर से गायब हो गए हैं। दोनों वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगड़ में पढ़ते हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही तीन टीमें गठित कर अगल-अगल क्षेत्रों में रवाना कर दी हैं।
विज्ञापन


अविकाश कुमार (16) पुत्र त्रिलोक चंद निवासी सन्नू, रंगड़ कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा था। इसके चलते वह स्कूल नहीं जा रहा था। इसके चलते उसका छोटा भाई अशोक कुमार (14) भी स्कूल नहीं जा रहा था। अविकाश जमा एक और अशोक नौवीं कक्षा का छात्र है। दोनों के स्कूल न जाने पर वीरवार शाम उनके पिता ने उन्हें डाटा। पिता की डांट के बाद शुक्रवार सुबह दोनों स्कूल के लिए तैयार हो गए। स्कूल जाते समय अपनी माता से कह गए कि वे वापस नहीं आएंगे।

दोनों की माता ने इनकी बात को हल्के में लिया। शाम के समय दोनों घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों की शंका हुई। परिजनों ने सगे संबंधियों और दोस्तों के घर दोनों का पता किया। लेकिन, उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके चलते परिजनों ने पुलिस थाना सुजानपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज लिया है। दोनों भाइयों की तलाश के लिए तीन टीमें बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, एएसपी शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों बच्चों को तलाशने को टीमें रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें