फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री पहुंचे शंकराचार्य आश्रम

विज्ञापन
फोटो58 गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम में आए असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल नमन करते हुए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंच कर वहां चल रहे महायज्ञ में आहुतियां डालीं। पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सोनोवाल ने आद्य शंकराचार्य भगवान की पादुका का पूजन किया। पुरी पीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी निरंजन देवतीर्थ के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने आश्रम में चल रहे महायज्ञ में आहुतियां डालीं। असोम के मुख्यमंत्री शंकराचार्य आश्रम में काफी देर तक रहे। इस दौरान जगद्गुरु देवतीर्थ से उन्होंने समसामयिक विषयों पर चर्चा की। शुक्रवार सुबह पांच बजे सोनोवाल का कारवां आश्रम से प्रस्थान कर गया।
विश्व शांति एवं वैश्विक महामारी कोविड-19 से मुक्ति के लिए गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम में लगातार यज्ञ चल रहा है। असम सहित पूरे पूर्वोत्तर भारत शंकराचार्य के सीमा क्षेत्र में आता है। ऐसे में शंकराचार्य आश्रम में असम सहित समूचे पूर्वोत्तर के तमाम श्रद्धालु लगातार आते रहते हैं। यहां चल रहे अनुष्ठानों में भागीदारी करते हैं। कोरोना काल में शंकराचार्य के इस आश्रम द्वारा लगातार प्रभावित लोगों के अलावा गायों और वानरों का सेवा कार्य भी चला जो अभी भी जारी है। विश्व शांति और वैश्विक महामारी कोविड-19 से मुक्ति के लिए वहां चल रहा यज्ञ अभी नवरात्र के बाद तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें