मथुरा। मां चामुंडा देवी के दरबार में आयोजित जागरण में भक्तों ने महामाई का गुणगान किया। रात भर मां चामुंडा के जयकारे लगे और भजनों पर भक्तों ने नृत्य किया।
मां वैष्णो देवी मित्र मंडल द्वारा बृहस्पतिवार को 11वां भगवती का जागरण हुआ। इससे पूर्व चामुंडा देवी की सवारी (शोभायात्रा) निकाली गई।
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार शोभायात्रा वृंदावन रोड स्थित गायत्री तपोभूमि से शक्तिपीठ चामुंडा देवी मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान काली स्वरूप, व काली आखाड़ा शोभायमान था। भक्तगण सिंहासन पर विराजित मां भगवती के श्रीविग्रह को हाथों में लेकर चल रहे थे। पटेबाज पटेबाजी का प्रदर्शन कर्र रहे थे ।
मंदिर पहुंचाने पर से पंचामृत से देवी का महाभिषेक किया। कन्या लांगुरा पूजन के बाद रात में ममता भारती, राया के बन्टू एवं बृज के प्रसिद्ध कलाकारों
ने प्यारा सजा से देरा द्वार भवानी, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... आदि भजनों से माता रानी का गुणगान किया। संरक्षक राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, प्रधानमंत्री पं. शशांक पाठक, कोशाध्यक्ष बंटी गोला, प्रतीक शर्मा, विवेक अग्रवाल, पं अमित भारद्वाज, शैलू हकीम, जीतू हरनौल, पारस अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, पदम गोयल, रमाकांत सारस्वत, पवन, राजेंद्र महौर, विशाल सैनी, रोहित अग्रवाल, दीपक गोला, रोहित शर्मा आदि थे।