मथुरा। बारिश के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। रविवार को मथुरा जंक्शन से गुजरने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस छह घंटे से अधिक देरी से चली। वहीं समता एक्सप्रेस तीन घंटे और हीराकुंड एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों के घंटों विलंबित होने से यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
रेलवे के अनुसार 18477 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस छह घंटे 42 मिनट, 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे 35 मिनट, 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस दो घंटे 48 मिनट और 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चली।
इसी तरह 12807 समता एक्सप्रेस तीन घंटे 15 मिनट, 14212 इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे 30 मिनट, 19326 अमृतसर-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 40 मिनट, 12716 सचखंड एक्सप्रेस 42 मिनट और 12616 जीटी एक्सप्रेस 48 मिनट की देरी से मथुरा जंक्शन पहुंची। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मौसम और रेल परिचालन की स्थिति के आधार पर ट्रेनों के संचालन में बदलाव हो जाता है।