फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दुवासू पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ अन्य विश्व विद्यालय के पदाधिकारीगण। 
विज्ञापन
मथुरा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासू) के अतिथि गृह में शिष्टाचार स्वरूप संक्षिप्त प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अभिजित मित्र ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें पशु चिकित्सा शिक्षा, पशु स्वास्थ्य सेवाओं, पशुधन अनुसंधान और देशी गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में विवि द्वारा किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने वैज्ञानिक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्रीय पशुधन विकास में विश्वविद्यालय की भूमिका को और सशक्त बनाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विश्वविद्यालय द्वारा पशुधन विकास, अनुसंधान और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान देश की कृषि एवं पशुधन अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य अमित जैन सहित अन्य अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें