फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लोक अदालत न्याय का सशक्त माध्यम’

Thu, 03 Dec 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका प्रांगण में गुरुवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शिविर में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे पवन श्रीवास्तव ने कहा कि आर्थिक और सामाजिक रुप से पीड़ित, कमजोर व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरण की आवश्यकता है।

बाल कल्याण समिति की सदस्य मजिस्ट्रेट प्रतिभा शर्मा ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सुलभ, सस्ता और सुदृढ़ न्याय आपसी सहमति के आधार पर मिलता है। शिक्षाविद् डा. विनोद बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य केवल न्याय दिलाना नहीं बल्कि लोगों को उनके अधिकार और कर्तव्य का बोध कराना भी है।
विज्ञापन


इस अवसर पर ईओ राम आसरे कमल, पूनम योगीराज, विजय किशोर मिश्र, डा. राकेश माहेश्वरी, डा. गीतारानी शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें