फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बंद मकान के चटकाए ताले, लाखों का माल साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली थाना क्षेत्र के महोली रोड स्थित बंद पड़े एक मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर घर में लगे ताले चटकाकर लाखों का माल उड़ा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


12 ए- पूर्व प्रताप नगर महोली रोड पर रहने वाले बलदेव सिंह सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। उन्होंने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि एक माह पूर्व उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। घर में अकेला होने की वजह से उनका बेटा संजय उन्हें दिल्ली अपने साथ ले गया। वह अपने मकान का ताला लगाकर चले गए थे।

बुधवार की रात में अज्ञात चोर उनके बंद मकान के ताले तोड़कर घुस गए और घर में रखा कीमती सामान, कपड़े और 8-10 तोले सोने के गहने चुरा ले गए। घर की साफ-सफाई करने वाली शबाना ने उन्हें अगले दिन चोरी की सूचना दी। थाना कोतवानी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें