फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी आस्था: भगवान के दर्शन के लिए कुत्ते से क्रूरता, कार में कर दिया बंद; हुई ऐसी हालत...देखने वाले रो पड़े

Tue, 08 Jul 2025 10:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां पार्किंग में कुत्ते को कार में बंद कर परिवार पूजा करने के लिए चला गया। लोगों ने उसे तड़पते हुए देखा तो मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। चाबी बनाने बाले को बुलाया। कार का लॉक खुलवाया गया, तो कुत्ते की हालत खराब हो चुकी थी।
 
विज्ञापन
कुत्ते की हालत बिगड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 वृंदावन में शैय्या अस्पताल के पास स्थित पार्किंग में मंगलवार को एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला। एक परिवार अपने डाॅग को कार में बंद कर पूजा करने चले गया। तेज धूप और बंद कार की गर्मी में डाॅग बुरी तरह तड़पने लगा। स्थानीय लोगों ने जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक उसने दम तोड़ दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो देख यही सवाल उठ रहा है कि कोई व्यक्ति अपने पालतू जानवर के साथ इतनी क्रूरता कैसे कर सकता है।
विज्ञापन




 

जानकारी के अनुसार,आसपास के लोगों ने जब कार के अंदर डाॅग की कराहने की आवाजें सुनीं तो उन्होंने तुरंत दरवाजा खोलने के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने शीशा तोड़कर डाॅग को बाहर निकालने को कहा, तो कुछ ने मना कर दिया कि उल्टा ही फंस जाएंगे। इसके साथ ही कार पर लिखे नंबर पर भी फोन मिलाया गया। जब कई बार डायल करने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ तो फिर ताला खोलने वाले को बुलाया गया। जब तक दरवाजा खुला, डाॅग तड़प-तड़पकर अधमरा हो चुका था। लोगों ने उसे ठंडा पानी पिलाया और डॉक्टरों को सूचित किया। उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन आखिरकार डाॅग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कहा था कि यहीं बाहर बांध जाओ
काफी देर बाद दंपती अपनी कार पर आए तो डाॅग को मरा देखकर रोने लगे। लोगों ने उन्हें काफी खरी खोटी सुनाईं। उन्हें भी अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने लोगों को बताया कि वह उसे 55 दिन का का लेकर आए थे, अब वह पांच साल का हो गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दंपती से कहा था कि उसे बाहर ही बांध जाओ, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया। ऐसी पूजा किसी काम में नहीं आती, जब किसी जीव की ही हत्या कर दी गई हो। बता दें कि गाड़ी नंबर बिहार का था। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। कार सवार डाॅग को वहीं पास में दफन कराकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें