फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बढ़ते संक्रमण पर योगी की सख्ती, दौड़ रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कान्हा की नगरी में कोरोना वायरस की चेन बढ़ती जा रही है। शनिवार को ही 36 पॉजिटिव केस मिले थे। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत विशेष लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को सुबह से ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दौड़ लगाते दिखाई दिए। मथुरा में पहुंचे कोविड-19 के नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
विज्ञापन

अनलॉक-2 में तेजी से कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस बढ़े हैं। जुलाई माह के पहले सप्ताह में ही सौ से अधिक पॉजिटिव केस मिले थे। यह मामला शासन स्तर पर पहुंचा तो शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री की सख्ती का असर रविवार को दिखाई दिया। मथुरा पहुंचे उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं कोविड-19 के नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने रविवार को सुबह ही अधिकारियों से कोरोना से संबंधित जानकारियां एकत्र कीं।
शहर में एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट लॉकडाउन का पालन कराने के लिए भ्रमण करते रहे। इसी तरह एसडीएम और सीओ देहात में गश्त की। दोपहर में नोडल अधिकारी ने डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीएमओ डॉ. संजीव यादव तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। मथुरा में बढ़ते केसों को लेकर नोडल अधिकारी ने सीएमओ से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सड़कों पर रहा सन्नाटा
मथुरा। विशेष लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग दवा, दूध आदि आवश्यक वस्तुएं लेने के लिए ही घरों से निकले। पुलिस ने भी डीग गेट, होली गेट, कृष्णा नगर, गोविंद नगर, भूतेश्वर आदि स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें