फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन में कार चालक का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शराब का नशा आदमी को सातवें आसमान पर ले जाता है इसका जीता जागता उदाहरण बुधवार को उस समय मिला जब वाहन चेकिंग कर रहे सदर थानाध्यक्ष ने एक लाल रंग की स्विफ्ट को रुकवाने का प्रयास किया तो कार सवार ने प्रदेश के एक मंत्री का नाम लेते हुए इंस्पेक्टर को कहा कि लो साब ..... चौधरी साब से बात करोगे। जब इंस्पेक्टर बात करने को तैयार हुए तो तुरंत माफी मांगते हुए पैर पकड़ने लगा। बाद में चौकी बाग बहादुर पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन में चालान कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल बुधवार शाम छह बजे सदर बाजार थानाध्यक्ष टैंक चौराहे के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक लाल रंग की स्विफ्ट कार में बैठे व्यक्ति ने पुलिस चेकिंग से बचकर जाने का प्रयास किया। पुलिस ने रोका तो कार सवार पुलिस की गाड़ी को चकमा देता हुआ स्टेट बैंक चौराहे की तरफ भागा। सदर पुलिस ने स्टेट बैंक पर मौजूद चौकी बाग बहादुर इंचार्ज दीपक नागर को सूचित कर गाड़ी को रुकवा लिया। गाड़ी रुकते ही पीछे से आ रहे सदर बाजार थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस से घिरा देखकर स्विफ्ट सवार का नशा उतर गया और अपना सही परिचय देने लगा। सदर बाजार थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन उल्लंघन में कार सवार का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें