फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाए एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। पूरा देश एकजुट होकर कोरोना वायरस से लड़ रहा है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन, डॉक्टर, सफाईकर्मी, पत्रकार सभी कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं। हर कोई अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहा है। इसी कर्तव्य के चलते छाता एसडीएम डॉ. सुरेश सिंह बहन के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

उन्हें जो सूचना मिली, उसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। एसडीएम की बड़ी बहन की ससुराल बहराइच में है। बुधवार को सुबह आठ बजे उनकी बहन का देहांत हो गया। इसकी सूचना पर उन्हें बहुत दुख हुआ। कोविड-19 वैश्विक महामारी में क्षेत्र की जनता को महामारी से बचाने, पीड़ितों का इलाज कराने, खाद्यान्न आदि पहुंचाने में व्यस्त होने तथा अवकाश न मिलने के कारण वे बहन के अंतिम दर्शन करने के लिए भी नहीं पहुंच पाए। उन्होंने अत्यंत खेद प्रकट किया। तहसील परिवार छाता में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिल कर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें