कोसीकलां में सफाई कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा करते हुए नगरवासी
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। कोरोना से लड़ाई में योद्धा बने सफाईकर्मियों का फूल बरसाकर हौसला अफजाई की गई है। साथ ही इस भीषण संकट के दौरान बेहतर तरीके से कार्य करने की जमकर तारीफ भी की।
शनिवार को कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय नेतृत्व में लोगों ने सफाईकर्मियों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें राशन भी वितरित किया। फल व नाश्ता बांटकर भी उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा उन्हें संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सामान भी भेंट किया गया।
वेदप्रकाश गोयल, अशोक बठैनियां, चेतन विज आदि थे। उधर, अपने घर परिवार की चिंता छोड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों, सीओ जगदीश कालीरमन का रुचि चौधरी, प्रदीप सांगवान ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।