फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकलने वालों पर 34 मुकदमे, 75 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन में पुलिस डंडे के संग अब कठोर कार्रवाई भी अमल में ला रही है। शुक्रवार की देररात तक पुलिस ने जनपद में 34 मुकदमे दर्ज किए। इनमें 115 लोग नामजद किए गए। 75 लोगों को गिरफ्तार करते हुए सभी का मुचलकों पर छोड़ दिया गया। इन सभी को पुलिस ने घर में बैठने की ही सलाह दी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते शनिवार को चौथा दिन गुजर गया। पुलिस ने अब सख्ती बरतना शुरू कर दिया। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस डंडा चलाने में पीछे नजर नहीं आ रही है, जो बाजार में भीड़ लगा रहे या फिर बेवजह घूम रहे हैं। ऐसे लोगों को चिहिंत करके मुकदमें भी दर्ज किए जा रहे हैं। शुक्रवार की देररात जनपद के 12 थानों में 34 मुकदमें दर्ज किए गए। इनमें 115 लोगों को नामजद किया गया। 75 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मुचलकों पर छोड़ दिया। साथ ही चेतावनी दी गई कि घर में ही बैठें।
दुकानदारों पर भी कार्रवाई
छाता और शहर कोतवाली पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ भी मुकदमें दर्ज कराए हैं। इनमें कचौड़ी, चाय और बिरयानी वाले हैं, जो लॉकडाउन के बाद भी अपनी दुकानों को बंद नहीं किए हुए थे। पुलिस की सख्ती के चलते अब सभी ने लॉकडाउन का पालन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराया जाएगा। हर हाल में ऐसे लोगों को खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें