मथुरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के बाद अब दूसरी परीक्षा (कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट) की तैयारियां तेज कर दी हैं।
जनपद के कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र सिंह ग्रेवाल ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 20 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया है। 22 अप्रैल तक विलंब शुल्क सहित एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट) जमा कर सकते है। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए है जो अपनी परफॉरमेंस सुधारना चाहते हैं या कंपार्टमेंट श्रेणी में आए हैं। कॉर्डिनेटर ने स्पष्ट किया है कि पूरी जिम्मेदारी स्कूलों की होगी। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पोर्टल पर छात्रों का सही डेटा और विषयों की सटीक जानकारी अपलोड करें। मई के दूसरे सप्ताह में परीक्षाएं संभावित हैं।