फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक क्लिक पर राजाधिराज के लाइव दर्शन

Wed, 01 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
राजाधिराज के लाइव दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया भर में बसेे भगवान कृष्ण के भक्त अब कहीं भी ठाकुर द्वारिकाधीश की कृपा प्राप्त कर सकेंगे। यह सब संभव होगा मोबाइल एप से जो एक क्लिक पर राजाधिराज के लाइव दर्शन कराएगा। ब्रज दर्शन नाम से ब्रज डेवलपमेंट एंड प्लानिंग बोर्ड ने यह मोबाइल एप तैयार कर लिया है। यह एप मथुरा आने पर श्रद्धालुओं को द्वारिकाधीश मंदिर तक लेकर भी जाएगा।
विज्ञापन


अब मोबाइल या कंप्यूटर पर किसी भी सर्च इंजन में ब्रज दर्शन या मथुरा-वृंदावन लिखते ही ‘ब्रज दर्शन’ नाम से एप्लीकेशन स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसके जरिए यूजर मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, और गोकुल आदि स्थानों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मुख्य रूप से ब्रज के मंदिरों के दर्शन का समय, रेल मार्ग, वायु मार्ग और सड़क मार्ग से यात्रा के साधन और यहां के मौसम का पूर्वानुमान एप से पता किया जा सकता है। प्रयोग के तौर पर एप के जरिए मंदिरों के लाइव दर्शन कराने की तैयारी की गई है। इसके लिए सबसे पहले द्वारिकाधीश मंदिर को चुना है। 

इसके अलावा ब्रज नगरी के होटल, रेस्टोरेंट, पार्किंग की सुविधा, टैक्सी, सीएनजी पंप की लोकेशन, आपातकालीन सेवाओं की डिटेल भी एप से मिलेगी। यदि यूजर मथुरा में पहुंच चुके हैं तो एक मंदिर से दूसरे मंदिर या रेलवे स्टेशन से गंतव्य तक रास्ता मोबाइल एप नेविगेट करेगा। ब्रज दर्शन एप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि मोबाइल में इंटरनेट सुविधा न होने पर ऑफलाइन मोड में भी जानकारी मिलती रहेगी।
विज्ञापन


ब्रज डेवलपमेंट एंड प्लानिंग बोर्ड की ओर से विकसित कराए गए मोबाइल एप के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे राजीव यादव ने मोबाइल एप प्रयोग के लिए तैयार है। अब इसकी लांचिंग के साथ ही लाइव दर्शन की शुरूआत हो जाएगी। एमवीडीए वीसी सीपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ब्रज दर्शन के लिए एप विकसित करने का सुझाव दिया था। उन्हीं की इच्छा के अनुरूप इसे डेवलप किया गया है। 


लखनऊ में बैठक आज
आज लखनऊ में ब्रज डवलपमेंट प्लानिंग बोर्ड की बैठक होने जा रही है। इसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव आलोक रंजन करेंगे। इसके लिए मथुरा से एमवीडीए वीसी सहित करीब 12 विभागाध्यक्ष लखनऊ पहुंच रहे हैं। इस बैठक में ब्रज दर्शन मोबाइल एप, बोर्ड की नियमावली, नेशनल हाईवे से वृंदावन के लिए नया सड़क मार्ग, ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के पड़ाव स्थलों का विकास के अलावा इस बोर्ड के एक्ट पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


ब्रज डेवलपमेंट एंड प्लानिंग बोर्ड की बैठक लखनऊ में आज होने जा रही है। इसमें कई अहम बिंदुओं पर चर्चा होनी है। 
सीपी सिंह, उपाध्यक्ष
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें