फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एलआईयू रख रही है वृंदावन में पैनी नजर, कारोबारियों से ले रही टोह

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद जहां विकास की संभावनाएं तेज हो गई हैं वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। लोकल इंटेलिजेंस ब्यूरो (एलआईयू) ने पूरे वृंदावन क्षेत्र में अपनी निगरानी बढ़ा दी है और परियोजना से जुड़े हर पहलू पर करीबी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

कॉरिडोर निर्माण के चलते संभावित विस्थापन और असंतोष को देखते हुए एलआईयू विशेष रूप से व्यापारिक वर्ग की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। व्यापारियों के समूह, बैठकें और विरोध की संभावनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि कोई भी स्थिति कानून व्यवस्था को प्रभावित न करे। एलआईयू अधिकारी स्थानीय व्यापार मंडलों के संपर्क में हैं और संवाद के माध्यम से किसी भी आशंका को समय रहते दूर करने की कोशिश की जा रही है।

असामाजिक तत्वों पर फोकस
एलआईयू का एक मुख्य फोकस उन तत्वों की पहचान करना है जो परियोजना की आड़ में अशांति फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों और समूहों पर नजर रखी जा रही है और मंदिर क्षेत्र समेत आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा किया गया है। वहीं, एलआईयू की टीमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर बनाए है। अफवाहें फैलाने या माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट्स पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें