मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में बिजली की कटिया डालने से मना करने पर कुछ लोगों ने लाइनमैन के साथ मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
नहरोली के रहने वाले दुली चंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 18 अगस्त को वह भरतपुर रोड स्थित श्मशान स्थल में टिन शेड के नीचे बैठे थे। इसी दौरान विर्जापुर निवासी रेनू, मंगल और दीपू उनके पास आए और कहा कि उनके घर की बिजली चली गई है। वह बिजली सही करने के लिए उनके घर तो देखा कि घर में चोरी की बिजली से आपूर्ति हो रही थी। उन्होंने कटिया डालने से मना किया तो तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।