फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, घरेलू उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। तहसील क्षेत्र के गांव नीमगांव में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। तेज धमाके के साथ मकान की छत दरक गई और घर में रखे बिजली के कई उपकरण जल गए। हालांकि घटना में पीड़ित का परिवार सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी बिर्जो पुत्र रतन सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान अचानक गर्जना के साथ घर पर बिजली गिर गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में लोग दहशत में आ गए। बिजली गिरने से मकान की छत में दरार पड़ गई। घर में लगे पंखे, टीवी समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गए। इन्वर्टर फुंक गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि हादसे के समय वे मकान के पिछले कमरे में मौजूद थे, जिसके कारण बच गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
फिर बदला मौसम, बारिश से बढ़ी सर्दी

बलदेव। कस्बे में मंगलवार को तेज बारिश के साथ सर्द हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। लगभग दिनभर हुई बारिश के कारण लोग अपने-अपने घरों में ही रहे। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित रही। उधर, बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट के कारण स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई ठंड, जनजीवन प्रभावित

छाता। नगर और देहात क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश के बाद सर्दी का सितम और भी ज्यादा बढ़ गया। दिनभर हुई बारिश के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें