फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गांव मझोई में मंदिर पर गिरी बिजली

विज्ञापन
गांव मझोई आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुई मंदिर की गुंबद
विज्ञापन
मथुरा। छाता तहसील क्षेत्र के गांव मझोई में रविवार सुबह चार बजे मां शेरावाली मंदिर और गोहरी में पांच बजे एक मकान पर बिजली गिरी गई। दोनों जगह नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


गांव गोहरी में मकान पर बिजली गिरने से बिजली उपकरण फ्रिज, इनवर्टर में नुकसान हुआ है। मकान के अंदर लगी टाइल क्षतिग्रस्त होकर गिर गईं। मकान स्वामी प्रीतम सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित बरामदे में सो रहे थे। पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं गांव मझोई में बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद में नुकसान पहुंचा है। मंदिर के अंदर तथा बाहर गुंबद की दीवार फट गई। शेरगढ़ निवासी कपिल प्रताप गुर्जर ने बताया कि बिजली इतनी तेज चमकी की मंदिर की पूरी दीवार दो फाड़ हो गई। घटना के समय मंदिर में पुजारी मौजूद थे, जो सुरक्षित हैं। घटना को देखकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। संवाद



बिजली गिरने से भैंस मरी
मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के गांव पींगरी में रविवार दोपहर बिजली गिरने से एक भैंस मर गई। महेंद्र सिंह का परिवार खेती-किसानी और पशुपालन पर निर्भर है। महेंद्र सिंह ने कुछ समय पहले ही एक लाख रुपये की भैंस खरीदी थी। रविवार दोपहर खेत के पास खड़ी भैंस पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें