भगवान झूलेलाल के उत्साह कार्यक्रम में माैजूद भक्तगण।
मथुरा। सिंधी समाज में भगवान झूलेलाल का उत्साह बरकरार है। गोवर्धन रोड स्थित कृष्णा आर्चिड में सिंधी महाराज स्वामी पंडित मोहनलाल शर्मा के निवास स्थान पर भगवान झूलेलाल का आकर्षक मंदिर सजाया गया है, जहां प्रतिदिन सुबह और शाम को आरती पूजन में सिंधी परिवार भागीदारी करते हैं।
इस मौके पर महक वाधवानी, ज्योति भाटिया, सृष्टि लालवानी, अरुणा डाबरा, गीता नाथानी आदि महिलाओं ने झूलेलाल की ज्योत जगाओ अमर उड़ेरोलाल आयो, आयोलाल झूलेलाल, जइखे झूलन जो मिल्यो प्यार, आ खुशहाल उहो हट मथे करे, मुहिंजी बेड़ी अथयी विचअ सीरअ ते, ठार माता ठार पहिंजे बचणन खे ठार, सिंधी गीत गाकर झूलेलाल की भक्ति जगाई।
रमेश नाथानी और सुरेश मनसुखानी ने बताया कि चालिहा पर्व के माध्यम से सनातन सिंधु संस्कृति को करीब से समझने का मौका मिल रहा है। भगवान झूलेलाल की दिव्य ज्योति हम सबको ऊर्जा प्रदान कर रही है। किशोर इसरानी, राजकुमारी शर्मा ने भी महोत्सव में अपने विचार रखे।